रामसनेही घाट: रामसनेही घाट क्षेत्र में विद्युत लाइन सही करते समय विद्युतकर्मी का तारों पर चलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामसनेहीघाट क्षेत्र में विद्युत लाइन सही करते समय तारों पर विद्युत कर्मी के चलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं कुछ लोग विद्युत कर्मी की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है बिना सुरक्षा उपकरण के जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।