पुनासा: मुंदी के साप्ताहिक हाट बाजार के नगर परिषद ने ठेके किये नीलाम सब्जी बाजार ठेका हुआ स्वीकृत
Punasa, Khandwa | Jun 24, 2024 नगर परिषद द्वारा बाजार के ठेकों की कुछ दिन पूर्व में नीलामी की गई थी। सब्जी बाजार ठेके की बोली अच्छी लगने से उसे कल स्वीकृति प्रदान कर दी थी वहीं शेष बचे तीन ठेकों की भी नीलामी की गई थी लेकिन कम बोली लगने के कारण इन्हें निरस्त कर दिया था। आज फिर से शेष बचे तीन ठेकों की नगर परिषद द्वारा नीलामी की हालांकि अभी ठेके की स्वीकृति प्रदान नही की है।