चास: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, परिजनों का बोकारो डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन
Chas, Bokaro | Apr 10, 2026 बोकारो जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए जिला समाहरणालय (डीसी ऑफिस) के सामने प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।जैनामोड़ निवासी मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।