कायमगंज: गांव प्रेम नगर निवासी महिला को देवर ने गड़से से काटकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव प्रेमनगर निवासी जगराम की 23 वर्षीय पत्नी कल्पना सिलाई का काम करती है किसी बात को लेकर भाभी से देवर चरन सिंह की कहासुनी हो गई। तभी शराब के नशे में देवर चरन सिंह घर आया।और गड़से से कल्पना के ऊपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हो गईं। तभी ग्राम प्रधान शिवम ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहाँ से डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।