मिर्ज़ापुर: मिशन कंपाउंड में रोटरी क्लब मिर्जापुर एलिट ने रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया, 30 सदस्यों ने किया रजिस्ट्रेशन
मिशन कंपाउंड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मिर्जापुर एलिट ने 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 30 सदस्यों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन 15 सदस्य रक्तदान नहीं कर सके। अध्यक्ष रुचि अग्रवाल और सचिव वीणा खंडेलवाल की नेतृत्व में यह शिविर का आयोजन किया गया था।