विश्व के 108 देशों में जाने वाली माँ नर्मदा कलश यात्रा आज नेपाल के लिए प्रस्थान हुई। यात्रा सनातन संस्कृति, विश्वशांति और वसुधैव कुटुंबकम के दिव्य संदेश को लेकर आगे बढ़ रही है। आज यह यात्रा अमरपाटन पहुँची थी। जहाँ माँ कर्मा जयंती के अवसर पर इस नर्मदा जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत कर 108 नर्मदा जल की कलश यात्रा अमरपाटन में निकाली गई।