पूरनपुर: मोहल्ला करीमगंज में पत्नी से पिता को दबाई देने के लिए कहने पर महिला ने मायके के लोगों को बुलाकर पति की करवा दी पिटाई
पूरनपुर नगर के मोहल्ला करीमगंज निवासी विकलांग युवक मोहम्मद शाहिद पुत्र नसीर अहमद ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से पिता को दबा देने के लिए कह दिया। इस बात पर महिला आग बबलू हो गई मायके फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया महिला के परिजनों ने युवक के साथ गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर महिला सोने चाँदी के जेवर व बीस हजार रुपए और बच्चों को लेकर मायके चली गई।