पूरनपुर: गांव जादौपुर गहलुइया में चल रहा अवैध मिट्टी खनन,वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में अवैध मिट्टी खनन खेत में तेजी से चल रहा है मिट्टी भरकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिन भर मिट्टी खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर दौड़ती है जिससे दिन भर सड़कों पर धूल उड़ती है ऐसे में लोगों को सड़कों पर धूल और मिट्टी का सामना करना पड़ता है।