जमुई: सोनो के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 1, 2025 सोनो के पास शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया , जहां से यूवक को देर रात सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।