जमुई: सोनो थाना के सामने पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की हुई मौत, पिता की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 सोनो थाना के सामने शुक्रवार की देर शाम करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंदरमारा गांव निवासी अफजल अंसारी के रूप में हुई है, जबकि उनके पिता नबीजान अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है।