जमुई: जमुई में सक्षमता परीक्षा तृतीय के आवेदन की प्रक्रिया में किया गया बदलाव
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 जमुई में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत स्थानीय निकाय सक्षमता परीक्षा तृतीय को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों को सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण के तहत 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।