गुना: हरिपुर रोड से कैंट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक जब्त
Guna, Guna | Aug 26, 2025 गुना कैंट थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 26 अगस्त को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 25 अगस्त कि रात हरिपुर रोड से नानाखेड़ी निवासी राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया। दो प्लास्टिक की कैनो में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।