भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में असम के छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीरता से लिया है और इसको लेकर के उन्होंने कहा है कि इस मामले में अपराध दर्ज किया गया है और किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा।