खाचरौद: उप संयुक्त संचालक ने किया खाचरौद मंडी का औचक निरीक्षण, किसानों ने अनाज तुलाई में चोरी का आरोप लगाया
खाचरौद मे भावांतर योजना को लेकर गुरुवार को कृषि उपज मंडी में उप सयुंक्त संचालक दिनेश मुनिया पहुँचे, यहां चल रही व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंडी सचिव कुमार सिंह अनेरा, मंडी बोर्ड के पदाधिकारी कर्मचारी व व्यापारीगण ने उपस्थित होकर उप संयुक्त संचालक मुनिया का स्वागत हे।