चांपा: सोनियापाठ गांव में बारात आए लोगों से मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ सारागांव थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के सोनियापाठ गांव में बारातियों से मारपीट, गाली गलौज करने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, खेमलाल बरेठ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह रोगदा गांव से सोनियापाठ गांव बारात में गए हुए थे।