खानपुर: 24 अवतार धाम चकोटी मठ से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 2100 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर किया धर्मध्वजा का उद्घोष।
समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानू विशनपुर पंचायत स्थित 24 अवतार धाम चकोटी मठ में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ एवं आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम से सजी इस शोभायात्रा में 2100 कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।