कोरांव: बैठकवा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवा गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज पैतिहा, कोरांव निवासी अजय कुमार (26) पुत्र गुलाब शंकर और अभिमन्यु (20) घायल हुए हैं।