बीकानेर: बीकानेर केंद्रीय कारागार में फिर मिला प्रतिबंधित सामान, 156 जर्दा पाउच किए गए जब्त
बीकानेर की केंद्रीय कारागार में एक बार फिर प्रतिबंधित सामान मिलने का मामला सामने आया है। घटना 26 जून की अलसुबह की है। इस संबंध में जेल प्रहरी विक्रम सिंह रावल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, जेल परिसर में गश्त के दौरान लावारिस हालत में टेप से पैक किए गए पांच पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें से कुल 156 गणेश जर्दा पाउच बरामद हुए। सूच