चूरू: चूरू में जलभराव समस्या पर विवाद, खेल मैदान में डिग्गी निर्माण का विरोध
Churu, Churu | May 1, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर डाबला रोड क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थायी समाधान नहीं होने के चलते शनिवार को मामला विवाद में बदल गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए सरकारी स्कूल के खेल मैदान में डिग्गी बनाने का प्रस्ताव का विरोध किया।