धोरैया: कुशमाहा गांव में ईंट लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर घर में घुसा, चालक हुआ जख्मी
Dhuraiya, Banka | Mar 10, 2024 थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में ईंट लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर दीपो मंडल के घर में घुस गया।इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक भागलपुर जिले के घोघा थाना के कोदवार गांव निवासी विकास कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। धोरैया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।