गुना में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 26 दिसंबर शाम को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष चंदन परिहार ने कहा, पदनाम परिवर्तन नियमित करण सहित 15 सूत्रीय मांगे रखी गई है। पूर्व में भी ज्ञापन दिए गए लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं की गई। एक बार फिर मांगो को लेकर सामूहिक रूप से प्रदेश आवाहन पर ज्ञापन किया गया।