पुरोला: पुरोला-मोरी सड़क का बीस मीटर हिस्सा खरसाड़ी निकट भूधंसाव की जद में आया
सड़क पर गहरी दरारे उभर आई हैं। छोटे बड़े वाहन फिलहाल इस जगह से जोखिम के साथ आवाजाही कर रहे हैं। वहीं गत रात्रि को इस स्थान पर एक वाहन भी दुर्घनाग्रस्त हो गया था,लेकिन सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए कभी भी बंद हो सकती है। लोक निर्माण विभाग की पुरोला-मोरी सड़क पर भूधंसाव से काफी गहरी दरारे आ गई है।