पुरोला: मोरी तहसील के जंगलों में गत रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से तीस भेड़ बकरियों की मौत
पीड़ित ने घटना की सूचना सुबह जिला प्रशासन को पत्र भेजकर दी है,सालरा गांव के सुभाष रावत ने बताया की उसकी भेड़ बकरिया मोरी तहसील के बुग्याल क्षेत्र में पड़ने वाले नूराणू के जंगलो में थी, गत रात्रि के तेज बरसात के दौरान आसमान से आकाशीया बिजली की चपेट में आने उसकी तीस भेड़ बकरियों की मौत हो गई, पीड़ित ने जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की