पुरोला: लिवाड़ी गांव में जान जोखिम में डालकर ऊफान पर बह रही सूपिन नदी की जलधारा पर ग्रामीणों बनाई अस्थाई पुलिया,
मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में वन विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को अपने बुग्यालों के लिए सूपिन नदी पर स्वयं जान जोखिम में डालकर अस्थाई पुलिया का निर्माण करना पड़ा, जिसके बाद बुग्यालों में फंसी एक हजार से अधिक भेड़-बकरियों सहित भेड़ पालकों गांव पहुंचे। उप प्रधान दिनेश सिंह ने कहा कि सूपिन नदी के ऊपर वन विभाग की ओर से एक अस्थाई पुलिया बनाई थी,जो बह गई थी