पुरोला: सड़क टूटने के कारण घने जंगलों के बीच से आवाजाही करने को मजबूर केलशू घाटी के ग्रामीण
केलशू घाटी के चार गांव के लोग पिछले पांच दिनों से घने जंगलों और क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण नौगांव और भंकोली के बीच सड़क टूटने खाई बन गई है। लेकिन प्रशासन और पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क को दोबारा बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।