पुरोला: शासन-प्रशासन की अनदेखी के बाद पुरोला के तलड़ा गांव के ग्रामीणों ने स्वंय किया अस्थाई पुलिया का निर्माण,
पुरोला विधानसभा के तलड़ा गांव के लिए पहले जिला पंचायत की ओर से आरसीसी पुलिया बनाई गई थी। यह पुलिया गत वर्ष मानसून के दौरान कमल नदी के उफान पर आने के बाद बह गई थी। ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए वहां पर पत्थरों से अस्थाई पुल तैयार किया था, वह भी बह गई,उसके बाद जब कहीं पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने स्वंय श्रमदान कर कमल नदी पर लकड़ी की पुलिया का निर्माण किया।