धामपुर: धामपुर में पाल अस्पताल के सामने खड़ी बाइक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे धामपुर में पाल अस्पताल के सामने चोरी हुई बाइक की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जाता है कि गांव पोटा निवासी कपिल कुमार अस्पताल आया था और वह अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया ।वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। एक युवक बाइक को उठाकर ले गया।