पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र के मिर्चा रोड में छापेमारी, 3.75 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चा रोड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे छापेमारी की। इस दौरान एक घर से 3.75 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।