हमीरपुर: हमीरपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया
मुख्यालय में बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत उत्साह के साथ की गई। अभियान के तहत बच्चों और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील की। सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से