इंदरगढ़: बघावली गांव में घर में घुसकर चोरी, चोर सोने-चांदी के आभूषण और ₹10 हजार नगद ले गए, मामला दर्ज
डीपार थाना अंतर्गत ग्राम बघावली में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नगद ले गए। थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर बताया कि फरियादी *चंद्रभान सिंह कुशवाहा* ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह और परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रही थे