आगरा: सदर तहसील परिसर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने,हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत सदर तहसील परिसर का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था और वह सदर तहसील परिषद पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने के प्रयास में जुट गई।