आगरा: ताजगंज स्थित होटल में ताज रत्न अवार्ड का हुआ आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा रही मुख्य अतिथि
आगरा के ताजगंज स्थित होटल में शुक्रवार को ताज रत्न अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा मौजूद रही। इस अवार्ड समारोह में कला, राजनीति, संगीत सहित तमाम क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने ताजमहल और आगरा सिटी की जमकर तारीफ भी की।