आगरा: विजय नगर में बालू की ट्रैक्टर-ट्राली से वसूली करते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरोगा व सिपाही निलंबित
आगरा के जीवनी मंडी चौकी के विजय नगर इलाक़े में बालू की ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध वसूली कर हुए पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने PRV-0028 पर तैनात दरोग़ा कोमल सिंह और सिपाही उदयवीर को निलंबित कर दिया है।