नर्मदापुरम: मंगल तुलसी विहार कॉलोनी में कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएँ
शनिवार को मंगल तुलसी विहार कॉलोनी परिसर में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्या का मौके पर तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे वार्ड वासियों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए शिकायतों का निराकरण कराया।