मंडला: कांग्रेस का प्रदर्शन जिला भाजपा कार्यालय का घेराव, चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जताया विरोध
Mandla, Mandla | Jun 15, 2026 कांग्रेस कमेटी मंडला ने पार्टी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार पांच बजे जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।