ठाकुरगंगटी: मोरडीहा में ग्राम भ्रमण के उपरांत भगवान गणपति गजानन की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोरडीहा में प्रस्थापित की गई भगवान गणपति गजानन की प्रतिमा का आज 21 सितंबर को धूमधाम से ग्राम भ्रमण के उपरांत विसर्जन कर दिया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम के उपरांत आज विसर्जन के दौरान सैकड़ो युवा एक दूसरे को गुलाल लगाते भक्ति संगीत पर लिपि करते हुए गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ नाचते गाते चल रहे थे