उच्चैन: उच्चैन में सफाई व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया गया भरोसा
नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अध्यक्ष दिलीप सिंह अंबेश और उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पार्षदों एवं सफाईकर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में कस्बे के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और लोगों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।