बाह: फरेरा गांव के लाल, UP पुलिस के हेड कांस्टेबल की दिल्ली में हुई मौत
आगरा की बाह तहसील अंतर्गत ग्राम फरेरा निवासी और उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार बघेल की दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से गाजियाबाद से सोनिया विहार जाते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। शनिवार सुबह 10 बजे बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव फरेरा पहुंचा तो मातम छा गया। पूरे राजकीय सम्म