सदर: 24 घंटे में मुंबई से बरामद हुआ 16 वर्षीय किशोर, वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे में मुंबई से बरामद हुआ 16 वर्षीय किशोर, वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना जैतपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को मुंबई से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक 31 मई 2026 को बिना बताए घर से चला गया था, जिसके बाद 3 जून को थाना जैतपुरा में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया।