कनवास: धारदार छुरे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गरडा से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 17, 2024 कनवास थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को धारदार छुरे के साथ गरडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के धारदार छुरा लेकर घूमने की सूचना मिली थी उसके बाद कार्रवाई करते हुए देहड़ी की पुलिया नालोदी रोड़ गरडा से आरोपी चरण को पकड़ा। जिसे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।