बालोद: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, एक भी मामला नहीं होने देने की तैयारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Balod, Balod | Apr 16, 2026 अक्षय तृतीया के अवसर पर बालोद जिले में संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 19 अप्रैल को एक भी बाल विवाह न हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वित कार्रवाई की जा रही है।