पंचकूला: वोट बनवाने का अंतिम दिन सोमवार को, बतौड गांव में बनी 30 नई वोट, बीएलओ ने दी जानकारी
नई वोट बनवाने, वोटर कार्ड में आई त्रुटि को सही करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ की मदद से कार्य किया जा रहा हैं। वोट बनवाने का आज अंतिम सोमवार हैं। अब तक गांव बतौड में बीएलओ के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 30 नई वोट बनाई गई हैं इसके साथ ही वोट को वार्ड नंबर के हिसाब से परिवार की वोट को एक वार्ड में शामिल करने का कार्य भी किया गया हैं।