पंचकूला: सेक्टर 27 में कोठी के नजदीक साइड में खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी हुई चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 27 में कोठी के नजदीक खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर 27 में रहने वाले धीरज रेवाड़ी के द्वारा अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर एचपी 37G 6001 को कोठी के पास खड़ा किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने सुबह देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी जहां उसे खड़ा किया गया था। वो चोरी हो गई थी।