पंचकूला: 2 सितंबर को नगर परिषद कालका पिंजौर की कई कॉलोनियों और दून क्षेत्र के कई गांवों में कई घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम उपमंडल पिंजौर के एसडीओ और विनीत भारद्वाज नाराची और सुभाष वर्मा ने रविवार को पिंजौर में बताया कि 2 सितंबर सोमवार को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम उप मंडल पिंजौर के अंतर्गत 220 केवी पिंजोर से चलने वाले 11 kv अब्दुल्लापुर फीडर पर मरम्मत के कार्य के चलते सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नगर परिषद कालका पिंजौर की कई कॉलोनी में