पंचकूला: आजाद उम्मीदवार नीलम चौधरी ने गणोली गांव से चुनाव प्रचार किया शुरू, बेरोजगारी खत्म करने की बात कही
आजाद उम्मीदवार नीलम चौधरी ने गणोली गांव से आज अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। इस मौके पर उनके साथ गांव की महिलाएं भारी मात्रा में मौजूद थी। नीलम चौधरी ने गांव गणोली में स्थित लाला वाला पीर की मजार पर माथा टेका। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने का काम उनके विधायक बनने के बाद किया जाएगा।