कहरा: सोनवर्षा राज थाना के मनोरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ मारपीट, एक महिला जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 13, 2024 सोनवर्षा राज थाना के मनोरी गांव वार्ड 10 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम शोभा देवी जो की सोनवर्षा राज थाना के मनोरी गांव वार्ड 10 की रहने वाली बताई जा रही है।