सहसपुर लोहारा: IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 सटोरिए को लोहारा पुलिस ने लोहारा से किया गिरफ्तार,03 महंगे मोबाइल और 1200रु रकम
लोहारा पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 सटोरिए को 03 महंगे मोबाइल और 1200 रु नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सटोरियों में इमरान खान,राजेंद्र वर्मा और निकेश साहू जो कि तीनो लोहारा थाना क्षेत्र ने निवासी है।जिनको लोहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वही तीनो को सट्टा एक्ट की धारा 6,7 के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।