सहसपुर लोहारा: मतदाता जागरूक स्वीप अभियान के तहत स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों की निर्वाचन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल की जा रही है। स्वीप अभियान के तहत स्वामी करपात्री जी स्टेडियम मे स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह क्रिकेट प्रतियोगिता स्वीप वारियर्स और स्वीप फाइटर्स के मध्य खेला गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वीप वारियर्स विजयी रही।