नकुड: गंगोह अस्पताल चौक पर एक युवक के साथ कई युवकों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गंगोह के अस्पताल चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गोद में एक बच्चे को लेकर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।