पलिया तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में बुधवार को भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर महान व्यक्तित्व को पुष्पांजलि दी और नमन किया। वही कार्यक्रम का बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे समापन किया गया।